फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल संचालक की हत्या, घर में सो रहे थे, अपराधियों ने सिर में मारी गोली; इनसे चल रहा था विवाद

Mon, 09 Oct 2023 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

सदर SDPO ओम प्रकाश अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पत्नी के साथ पूजा पर बैठे स्कूल संचालक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में स्कूल संचालक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारी। घटना हाजीपुर के सदर थाना इलाके की है। रविवार देर रात वह अपने घर में पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। गर्मी होने के कारण घर की खिड़की खोलकर ही सो रहे थे। इसी दौरान अपराधी खिड़की के रास्ते घर में घुसे और स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन




घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ पड़े स्कूल टीचर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी गेंदालाल चौधरी के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई। वह सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी इलाके में रहकर किराए के माकन में स्कूल संचालन करते थे। उन्होंने 25 साल के लिए लीज पर जमीन लेकर स्कूल चलाता था। सुधीर कुमार तीन भाई है। तीनों भाई स्कूल चलता है। दो भाई हाजीपुर में रहकर स्कूल चलाता है। एक भाई बिदुपुर में स्कूल संचालित करता है।


मकान मालिक से हुआ था विवाद
इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि अच्छा रिलेशन मकान मालिक से नहीं था। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण रेंट का पैसा बकाए था। इसको लेकर हरदम मकान मालिक और स्कूल संचालक के बीच विवाद होता रहता था। रविवार सुबह में पैसे को लेकर पंचायती भी स्थानीय लोगों द्वारा किया गया था। लॉकडाउन का पैसा EMI में चुकाने एवं करंट रेंट कैश देने की बात की गई थी। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं स्कूल भी अच्छा खासा चलता था।

विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर चल रही है
परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दे। सदर SDPO ओम प्रकाश अपराधियों द्वारा स्कूल संचालक सुधीर को गोली मारी गई है। हमलोग अनुसंधान कर रहे हैं। जांच पड़ताल हो रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें