फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बेखौफ अपराधी, समस्तीपुर में दिवाली की रात घर में घुसकर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो की मौत

Sun, 15 Nov 2020 11:27 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में अपराधी किस कदर बेखौफ हो गए हैं, इस बात का अंदाजा समस्तीपुर में दिवाली की रात घटी घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल, दिवाली की रात अपराधियों ने समस्तीपुर के एक परिवार के सात सदस्यों पर घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


फिलहाल इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिवाली की रात होने से पटाखों के शोर में गोलियों की आवाज आस-पास के लोगों को कम सुनाई दी। इसकी आड़ में अपराधियों ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के नवादा पंचायत में हुई है। जहां चाय की दुकान चलाने वाले सुमित कुमार राय के घर में घुसकर हथियारबंद हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस घटना में मरने वालों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक आठ साल का बालक शामिल है। 
विज्ञापन


वहीं, गोली लगने से घायल लोगों में तीन महिलाओं समेत पांच लोग शामिल हैं। पांचों ही लोग बुरी तरह जख्मी हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग से जूझ रहे हैं। बताया गया है कि इस घटना को 10 हमलावरों ने अंजाम दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र छानबीन के लिए टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें