फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: डिप्टी सीएम पद के लिए ये तीन दावेदार आगे, नीतीश की कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका

Sun, 15 Nov 2020 11:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार के गठन को लेकर रविवार को बैठक होने वाली है। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनके इस पद के लिए दावेदारी करने से मामला उलझने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मंत्रिमंडल में किसे जगह दी जाएगी इसे लेकर भी माथापच्ची शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 18-20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं जदयू कोटे से 12-14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा हम और वीआईपी से एक-एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन


प्रेम कुमार ने उपमुख्मंत्री पद पर पेश की दावेदारी
भाजपा नेता प्रेम कुमार का कहना है कि वे 50 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे स्वीकार करेंगे। बता दें कि वे लगातार आठवीं बार गया विधायक चुने गए हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में उनके पास कृषि जैसा अहम मंत्रालय था।



सुशील मोदी और कामेश्वर चौपाल का नाम भी है चर्चा में
सुशील कुमार मोदी लगभग 13 साल से बिहार में उपमुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। एक बार फिर वे इस पद के मजबूत दावेदार हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी नजदीकी और काम करने के सामंजस्य के चलते उनकी दावेदारी मजबूत है। वहीं राम मंदिर आंदोलन से जुड़े दलित नेता कामेश्वर चौपाल को भी उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। वे पटना पहुंच चुके हैं और उनका कहना है कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी वे उसे स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार: राजद नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज, कहा- ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगे सीएम
विज्ञापन


तय माने जा रहे हैं ये नाम
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में कुछ नामों को लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, श्रवण कुमार, संजय झा, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, बीमा भारती, विजेंदर प्रसाद यादव का नाम तय लग रहे हैं।

युवा और नए चेहरे को मिल सकता है मौका
नई सरकार में युवा और नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें से भाजपा और जदयू के नेताओं को जगह दी जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें