फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में महिला से छीने 1.95 लाख रुपये, बच्चे के इलाज के लिए बैंक से निकाले थे

Wed, 22 Feb 2023 12:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने दो महिलाओं से एक लाख 95 हजार रुपये लूट लिए । दोनों महिलाओं  ने भरसक लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे । घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ इलाके ट्रैफिक चौक के समीप की है।
विज्ञापन
छिनतई के बाद थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बाइक सवार दो अपराधियों ने दो महिलाओं से एक लाख 95 हजार रुपये लूट लिए । इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दोनों महिला ने भरसक लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे । घटना नगर थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ इलाके ट्रैफिक चौक के समीप की है। 

विज्ञापन


बच्चे के इलाज के लिए निकाले थे बैंक से रुपये
बताया जा रहा है कि डंडारी थाना क्षेत्र के कहटारी गांव निवासी  शमा परवीन अपने बच्चे के इलाज के लिए एक लाख 95 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकालकर अपने पास रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखा कर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। तभी ट्रैफिक चौक के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और एक लाख 95 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि महिला ने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश फरार हो गए।

थाने पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा 
लूट की घटना के बाद पीड़ित परिवार थाना पहुंचे। थाना पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर हाई वोल्टेज ड्रामा को शांत कराया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें