बिहार में रोडरेज के मामले में छात्र की हत्या करने के आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने आखिर दो दिन की जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की मानें तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है, लेकिन इस सारी वारदात ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल खड़ा किया है मृतक छात्र आदित्य सचदेवा के पिता ने जिनका साफ कहना है कि उसके बेटे के हत्यारे को कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। वो जेल में रहकर भी पार्टी करेगा और छह महीने में छूट जाएगा।
जवान बेटे को खोने के बाद अपने घर में बदहवास हालत में पड़े श्याम सुंदर सचेदवा एकटक छत की ओर निहारते रहते हैं। कोई सांत्वना देने आता है तो कुछ देर खामोश रहने के बाद दिल की टीस जुबान पर आ जाती है।
#WATCH: Victim Aditya's father mourns the demise of his son, who was allegedly shot dead by JDU MLC's son Rockyhttps://t.co/slitxs46n2
— ANI (@ANI_news) May 10, 2016
'बिहार में बस गुंडों का बच्चा ही रहेगा'
- फोटो : ANI
बदहवास स्थिति में चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मार दिया, मेरा बेटा को मार दिया। गुंडों ने मेरा बेटा को मार दिया। मार दो सबके बेटा को मार दो बिहार में सिर्फ गुंडा का बच्चा रहेगा। सब बिहारी का बच्चा को मार दो।'
बदहवास हालत में चिल्लाते पिता की जुबान जब तुतलाने लगती है तो लोग जैसे तैसे उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन पिता का दर्द रह रहकर बाहर आने लगता है। फिर अचानक चिल्लाने लगते हैं, 'कुछ नहीं होगा विधायक के बेटा का, वो छह महीने में छूट जाएगा। वो जेल में पार्टी करेगा पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी।'
पिता की शिकायत प्रदेश सरकार से भी है, कहते हैं- 'मेरे बेटे को न्याय दिलाएं नीतीश कुमार, आरोपी को फांसी दे जब ही हमें इंसाफ मिलेगा।' वहीं इस वारदात के बाद विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोल दिया है।
#WATCH: Victim Aditya's father mourns the demise of his son, who was allegedly shot dead by JDU MLC's son Rockyhttps://t.co/slitxs46n2
— ANI (@ANI_news) May 10, 2016
रॉकी के पिता भी लगते रहे हैं आरोप
- फोटो : ANI
भाजपा प्रवक्ता रामेश्वर चौरसिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर गुंडे बदमाशों को संरक्षण दे रही है, रॉकी का पिता बिंदी यादव हथियारों की सप्लाई करता है पहले भी पुलिस उसे कई मामलों में जेल भेज चुकी थी उसके बावजूद नीतीश ने उसकी पत्नी को टिकट देकर विधायक बनाया।
चौरसिया ने आरोप लगाया कि बिंदी यादव हथियारों की सप्लाई करता है और पुलिस उसके परिवार को सुरक्षा देती है। वहीं मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह उसे मीडिया के सामने पेश किया गया।
गया की एसएसपी गरिमा यादव ने बताया कि आरोपी रॉकी यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।