फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंदा

Wed, 22 Mar 2023 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज में भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया हादसे इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। किशनगंज-ठाकुरगंज मेन रोड पर मीरामनी पुल के पास काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ट्रक को जब्त कर थाने ले आया गया है। मालिक को सूचना दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दोनों छत्तरगाछ से बेलबाड़ी आ रहे थे
मरने वालों की पहचान बेलबाड़ी गांव निवासी मंसूर आलम (26) और रसिया पंचायत निवासी अशफाक आलम (22) के रूप में हुई है घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार देर रात दोनों छत्तरगाछ से बेलबाड़ी आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें