फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today : बिहार में जज की कार गड्ढे में उछलकर डिवाइडर से टकराई; गंभीर हालत में जज और उनकी मां यूपी रेफर

Tue, 02 Jan 2024 11:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

करमैनी गांव के पास एनएच-27 की ओवरब्रिज पर गड्ढा होने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जज और उनकी मां की हालत गंभीर है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर करमैनी गाजी गांव के समीप में मोतिहारी के सिविल कोर्ट के जज की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जज शिवम सिंह और उनकी मां मंजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति को नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन




लखनऊ से ड्यूटी पर मोतिहारी लौट रहे थे
बताया जाता है कि मोतिहारी सिविल कोर्ट के जज शिवम सिंह अपनी मां को लेकर लखनऊ से ड्यूटी पर मोतिहारी लौट रहे थे। करमैनी गांव के पास एनएच-27 की ओवरब्रिज पर गड्ढा होने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस दुर्घटना के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

कुछ देर तक यातायात रहा बाधित
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कहा कि दुर्घटना के बाद शरीर से अत्यधिक खून गिरने की वजह से दोनों की स्थिति गंभीर है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद कुचायकोट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में कर के पर चक्की उखड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें