फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: बेगूसराय में 'धरतीपुत्र' की मौत, खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था

Wed, 26 Apr 2023 12:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में एक किसान की मौत हो गई। किसान मंगलवार रात खाना खाकर घर के समीप सड़क पर टहलने निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार हाइवा ने एक किसान को कुचल दिया, जिससे किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना एफसीआई ओपी थाना क्षेत्र में रतन चौक के समीप की है।

विज्ञापन


मृतक किसान की पहचान एफसीआई ओपी थाना क्षेत्र के बिहट गांव के रहने वाले रामाकांत पाठक का पुत्र शंभूनाथ पाठक के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात खाना-पीना खाने के बाद रतन चौक पर टहलने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही शंभूनाथ पाठक की मौत हो गई। वहीं, हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, इस घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त लगी, जब काफी देर तक शंभूनाथ घर नहीं लौटे। तभी पता चला कि रतन चौक पर सड़क दुर्घटना में शंभूनाथ पाठक की मौत हो गई।

फिलहाल, इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना एफसीआई थाना पुलिस को दी। मौके पर एफसीआई थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मृतक शंभूनाथ पाठक पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। वहीं. इस मामले में एफसीआई थाना अध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने बताया है कि किसान शंभूनाथ पाठक रात में टहलने के लिए रतन चौक पर गए थे। उसी दौरान हाइवा ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें