फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बालू खनन नीति के खिलाफ लालू का बिहार बंद, कई जगह रोकी ट्रेनें

Thu, 21 Dec 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में आरजेडी कार्यकर्ता बालू खनन के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर अपना विरोध जाहिर किया। आरजेडी ने इस मामले में आज हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन

सुबह-सुबह कई जिलों से बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। शेखपुरा में आरजेडी कार्यकर्ताओ ने किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन को घंटों रोके रखा। दूसरी तरफ सड़क यातायात को भी प्रभावित किया गया। प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

राजद कार्यकर्ताओ ने पटना गया रेलखंड पर जहानाबाद स्टेशन के समीप ट्रैक पर आगजनी कर जनशताब्दी ट्रेन को रोकने के साथ साथ एनएच को भी जाम कर दिया है।
पढ़ें: आरके नगर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, जयललिता के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

आपको बता दें कि इस मामले में नीतीश कुमार सरकार यू टर्न ले चुकी है। मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने कहा कि सरकार ने पुराने नियम के तहत राज्य में बालू खनन का फैसला लिया है। इस मसले पर तंज कसते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सीएम को इस फैसले पर बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें