फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM नीतीश का तंज, 'फैमिली फंक्शन थी लालू की पटना रैली'

Tue, 05 Sep 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
विज्ञापन
lalu prasad yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को पटना में आयोजित हुई लालू की रैली एक फैमिली फंक्शन थी। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू की रैली में आरजेडी के विधायकों को मंच में जगह नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि वह रैली नहीं बल्कि लालू का फैमिली फंक्शन था। 

पढ़ें- लालू का तंज, नीतीश का हाल झुंड से भटके बंदर जैसा

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर भी कटाक्ष किया। नीतीश ने कहा कि जनता ने रैली में भीड़ का फोटोशॉप भी देखा है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित लालू की महारैली बीजेपी भगाओ, देश बचाओ में आयी भीड़ का लालू यादव ने रैली की फोटो ट्वीट की थी।

जिसको बाद में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की रैली की लगाई गई फोटो को मॉर्फ्ड बताया गया था  जिससे उनकी काफी किरकिरी भी हुई थी। वहीं लालू के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी याद ने क्लेम किया था कि इस रैली में  30 लाख लोगों ने भाग लिया था।

नीतीश ने आगे कहा कि बिहार के जो हालात थे, उसके देखते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम कर भ्रष्टाचार से समझौता न करते हुए गठबंधन तोड़कर अपना इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें