फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया मानसिक रूप से बीमार, कहा- हम जदयू में होते तो करते उनका बेहतर इलाज

Sun, 07 Jan 2024 07:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं और अब उन्हें इलाज़ की जरूरत है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं और अब उन्हें इलाज़ की जरूरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने यह भी कहा कि अगर वह जदयू में होते तो नीतीश कुमार का बेहतर इलाज जरूर करवाते। आर सी पी सिंह ने उक्त बातें दरभंगा में कही जहां वह  LNMU स्थित जुबली हॉल में भाजपा के द्वारा आयोजित मिलन समारोह में पहुंचे थे। वहां जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर राम मोहन झा के साथ सैंकड़ो जदयू के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओ को भाजपा नेता आर सी पी सिंह और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। आरसीपी सिंह ने कहा कि आज तकरीबन दो हजार जदयू के लोग भाजपा में शामिल हुए। 

विज्ञापन




चुनाव के बाद जदयू पूरी तरह समाप्त हो जाएगी
आरसीपी सिंह ने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनाव के बाद जदयू पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू पूरी तरीके से ढलान पर है। आरसीपी सिंह ने वह बिहार की सेवा नहीं कर पा रहे हैं तो देश की सेवा कहाँ से कर पाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में यह तय हो जाएगा कि जदयू कहां है उसके बाद उनके विधायक कहां रहेंगे। आरसीपी सिंह ने भी कहा कि विधान सभा का चुनाव अपने समय से पहले हो जाएगा। इनके बाद बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनायेगी।

मोदीराज में देश में हुआ विकास
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आर सी पी सिंह ने कहा कि मोदीराज में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के द्वारा किए गये विकास की न सिर्फ गिनती कराई जा रही बल्कि देश दुनिया में भारत अपना डंका भी बजा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धी की चर्चा आज चारों तरफ हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें