फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : संगति के कारण बिगड़ी है सीएम नीतीश कुमार की हालत, पूर्व मंत्री ने क्यों कहा ऐसा; अफसोस भी जताया

Mon, 24 Mar 2025 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संगति के प्रभाव के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत बिगड़ी है। साथ ही उन्होंने अफ़सोस भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मेरे जैसे लोगों हटा दिया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीयमंत्री आरसीपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संगति के प्रभाव के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि कहा कि इसी वजह से वह राष्ट्रगान के समय इस तरह की हरकत किये हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल तक मैं नीतीश बाबू के साथ रहा, लेकिन तब तक उनकी बोलने की क्षमता और काम करने की शैली का एक देश स्तर पर अलग पहचान बनी थी। अब इस तरह की हरकत यह दर्शाता है कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar : हिंदू स्वाभिमान ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- ये सब चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं; चेतावनी भी दी

नीतीश कुमार अब उस लायक नहीं
आप सबकी आवाज (आशा) के संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का दरभंगा में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज पार्टी की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान सहित कई मामलों पर उनके द्वारा किये गए हरकत पर यह कहा कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं है, इस बात को स्वीकार करना होगा। उनके पार्टी के लोगों को सहयोगियों को आज नीतीश बाबु उस लायक नहीं जब उनका पार्टी पर नियंत्रण हुआ करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरे जैसे लोगों हटा दिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि पार्टी का उन्होंने नियंत्रण खो दिया है। मुख्यमंत्री के द्वारा की गई हरकत अब हम लोगों को भी खराब लग रहा है। एक समय था जब हम नीतीश कुमार जी के साथ 25 वर्ष से ज्यादा दिन तक साथ थे। जब तक हम नीतीश बाबू के साथ रहे तब तक उनकी बोलने की क्षमता और काम करने की शैली का एक देश स्तर पर अलग पहचान हुआ करता था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सहयोगियों पर हमला करते हुए कहा कि आज सहयोगियों की संगति का ही प्रभाव है कि नीतीश बाबु इस तरह की हरकत कर रहे है। जो लोग उनके चारों तरफ से घेरे हुए है देखिए उनको कहां से कहां पहुँचा दिया है। आज जिस प्रकार लोगों ने उन्हें घेर लिया है देखिए क्या स्थिति बन गई है। कुछ करने लायक बचा है क्या। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मेरे जैसे लोगों हटा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें