फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कांग्रेस के कन्हैया बोले- बिहार में अपना मुख्यमंत्री चाहती है भाजपा, यहां के संसाधनों पर अदाणी की नजर

Mon, 24 Mar 2025 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार के संसाधनों पर उद्योगपतियों की नजर है। मैं चुनाव की बात नहीं कर रहा हूं। जब चुनाव होगा इस मुद्दे पर धमक के साथ बोलेंगे। कन्हैया ने भाजपा पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में "पलायन रोको नौकरी दो" नारो के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा दरभंगा पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा हर हाल में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। वह बिहार में किसी प्रकार चाहती है कि उनका मुख्यमंत्री बने। भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का मतलब है कि बिहार के संसाधन अदाणी का हाथों में होंगे।
विज्ञापन


दुनिया में जिस तरह पानी कम हो रहा है दुनिया भर के पूंजी पतियों और कारोबारी की नजर बिहार के पानी पर है। जब औद्योगिक प्रांगण का विकास होना था। तब औद्योगिकरण नहीं हुआ। जब इंडस्ट्रियल ऑटोमेटिक हो गया है। लोकल लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगया कि अब यह लोग छोटा-छोटा यूनिट लेकर आ रहे हैं। ताकि यहां का पानी का दोहन किया जा सके। यहां जो बड़ी-बड़ी सड़क बन रही है हमारे आसपास। हमारे पास तो इनकम ही नहीं है तो सड़क बना रहे हैं। किसके लिए सड़क बना रहे हैं। यहां के संसाधन को लूट कर ले जाने के लिए। आपको क्या लगता है मखाना पर प्रधानमंत्री जी ने भाषण देकर मस्का मार के गए हैं? यहां की संसाधनों पर उद्योगपतियों की नजर है। मैं चुनाव की बात नहीं कर रहा हूं। जब चुनाव होगा इस मुद्दे पर धमक के साथ बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना से 75295 को मिली पहली किस्त: किन्हें, क्यों और कैसे मिली कितनी राशि?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें