फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम के गृहजिला नालंदा में आर सी पी सिंह नीतीश पर बरसे, कहा - जंगलराज नहीं गुंडाराज है अब

Fri, 03 Mar 2023 11:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला में ही जमकर बरसे। उस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।
विज्ञापन
सीएम के गृहजिला नालंदा में आर सी पी सिंह नीतीश पर बरसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला में ही जमकर बरसे। उस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। दरअसल शुक्रवार को बदलो बिहार कार्यक्रम के तहत आरसीपी सिंह नालंदा जिला के हिलसा और थरथरी प्रखंड पहुंचे जहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने एनएमसीएच के डॉक्टर डॉ संजय कुमार के संबंध में कहा कि दो दिन बाद भी NMCH के डॉक्टर का सुराग नहीं मिल पाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु की घटना एक गंभीर मामला है। इस पर सरकार को तत्काल  एक्शन लेना चाहिए।

विज्ञापन

 
नीतीश - लालू की सरकार में एक भी नहीं लगे कल कारखाने 
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश - लालू की सरकार में बिहार में एक भी कल कारखाने नहीं लगे और बिहार सरकार बेरोजगारी दूर करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में जंगलराज हुआ करता था मगर अब स्थिति उससे भी आगे बढ़ चुकी है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। और शायद यही वजह है कि अपराधी एक के बाद एक कर के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

बिहार में बालू और दारु के लिए बढ़ गई रंगदारी 
आरसीपी सिंह ने कहा कि आज बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है। हर तरफ अपराध बढे हुए हैं। जिसकी जहां मर्जी होती है गोली चला देता है सिर्फ दारू और बालू के लिए।
विज्ञापन


लंबा महागठबंधन है पर मेल नहीं 
.आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन बड़ा लंबा गठबंधन है मगर एक दूसरे में कहीं मेल नहीं दिख रहा है. 7 पार्टियों की साझा सरकार चल रही है मगर आज तक एकमत होकर नहीं चल रहा है. यानी सीधे तौर पर यह कहा जाए कि अपनी डफली अपना राग है।
 . 
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद का नारा के साथ दिखाया काला झंडा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बदलो बिहार अभियान के तहत थरथरी के सैदबरही गांव जाने के क्रम में रेहटी मोड़ के समीप भाकपा माले के कार्यकर्ता ने काला झंडा दिखाते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भाकपा माले समर्थकों ने कहा कि आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट हैं। वह महंगाई के सवाल पर कुछ नहीं बोल रहे है।  अभी हाल में ही गैस में पचास रुपए बढ़ गया, इस पर आरसीपी सिंह क्यों नही बोल रहे है। बेरोजगारों को केंद्र सरकार के द्वारा रोजगार नहीं देने पर आरसीपी सिंह एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें