फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आज पूरे बिहार में बारिश के आसार, इन 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी; पटना में 11 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

Tue, 07 Jul 2026 12:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Weather News: पिछले 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आज भी पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
बिहार में बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी मंगलवार राज्य के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अरवल, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, जमुई, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर और शेखपुरा जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कहां-कहां आज बारिश के आसार?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार से लेकर दक्षिण बिहार तक लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, अरवल और जहानाबाद सहित सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पटना में 11 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार 7 से 10 जुलाई तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 11 जुलाई को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 8 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, 9 जुलाई को 35 डिग्री और 10 जुलाई को 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। 11 जुलाई को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लगातार बादल और रुक-रुक कर बारिश के कारण लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि बीच-बीच में गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

Bihar: मानव तस्करी नेटवर्क पर NIA का बड़ा एक्शन, बिहार में संदिग्ध से पूछताछ, कंबोडिया से जुड़े हैं तार

मौसम विभाग ने आम लोगों से क्या अपील की?
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मेघगर्जन के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के समय सुरक्षित भवन में शरण लें। तेज हवा की आशंका को देखते हुए कमजोर ढांचों, होर्डिंग और खुले में रखे सामान से दूरी बनाए रखें। किसानों से भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण अगले 24 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें