फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान मौत; बाइक सवार भी घायल

Tue, 07 Jul 2026 11:59 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में दवा लेकर घर लौट रही 55 वर्षीय कौशल्या देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
मृतक के घर रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। दुःखन मोड़ के पास सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतका की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के तरवार पंचायत अंतर्गत केवारीकला गांव निवासी कौशल्या देवी, पत्नी मुसाफिर राय, के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दवा लेकर लौट रही थीं घर
परिजनों के अनुसार, कौशल्या देवी दुःखन मोड़ बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर घर लौट रही थीं। मुख्य सड़क पार करने के दौरान रसूलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हाथीपांव पर बिहार को क्या मिली उपलब्धि? UN-WHO को लेकर संजय झा ने नीतीश का योगदान याद किया

पत्नी को लेने जा रहा था बाइक सवार
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल बाइक सवार युवक अपनी पत्नी को लेने सलखुआ गांव स्थित ससुराल जा रहा था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


गांव में पसरा मातम
कौशल्या देवी तीन बेटों की मां थीं। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे केवारीकला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रमुख प्रतिनिधि राकेश राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें