फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Update: पटना, चंपारण समेत इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में गर्मी से लोग परेशान

Sat, 27 Jul 2024 11:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
पटना में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना समेत कई जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण काफी कम बारिश हो रही है। शनिवार अहले सुबह पटना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन तापमान में कमी नहीं आई। आज सुबह साढ़े 11 बजे ही तेज धूप से लोग परेशान हो गए। लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। बार-बार बत्ती भी गुल हो जा रही है। इधर, मौसम विभाग ने पटना समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


नवादा, बक्सर और सीवान में बारिश का अलर्ट जारी किया 
मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, वैशाली, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, मुंगेर, मधुबनी, शेखपुरा, लखीसराय, गया, नवादा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की संभावना है। 

सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हैं
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की टर्फ लाइन भी बिहार से काफी दूर होकर गुजर रही है। इसलिए सामान्य बारिश भी नहीं हो पा रही है। पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हैं। धान की रोपनी शुरू हो गई है। खेतों में पानी की जरूरत है। बारिश नहीं होने के कारण अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें