फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : पटना के कुछ ही हिस्सों में हुई बारिश; राजधानी सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट है आज

Thu, 25 Jul 2024 01:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई, मगर आधा पटना सूखा रहा। मौसम विभाग की मानें तो पटना में अब तक औसत से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
राजधानी पटना के कई हिस्सों में गुरुवार दोपहर कुछ देर के लिए बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पटना, गयाा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय समेत आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। इधर, पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार दोपहर बारिश हुई भी तो बिहार विधानसभा, गर्दनीबाग आदि के इलाकों में। इससे पहले, बुधवार को हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की मानें तो पटना में अब तक औसत से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यहां 24 जुलाई तक औसतन 381.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन, महज 203.1 एमएम बारिश ही हुई है।

विज्ञापन


इन जिलों में कम बारिश हुई
इसी तरह सहरसा में 53 प्रतिशत, मधुबनी में 51 प्रतिशत, सारण में 52 प्रतिशत, दरभंगा में 50 प्रतिशत, भभुआ में 45 प्रतिशत, वैशाली में 52 प्रतिशत, समस्तीपुर में 54 प्रतिशत और रोहतास में 46 प्रतिशत कम बारिश हुई।  वहीं किशनंगज, चंपारण, सीवान, पटना आसपास, भागलपुर, गया, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, बांका, बेगूसराय और नालंदा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के दक्षिण और उत्तर हिस्से के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अगले पांच जिलों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने का पूर्वानुमान नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें