फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Railway: झाझा-देवघर के बीच चलेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन, पटना-झाझा Memu Passenger मार्ग का हुआ विस्तार

Wed, 11 Oct 2023 03:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Railway: बिहार में रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, झाझा से देवघर के बीच अब नई मेमू पैसेंजर ट्रेन चलेगी। साथ ही पटना-झाझा मेमू पैसेंजर मार्ग का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 13 अक्तूबर से झाझा और देवघर स्टेशन के बीच एक नई मेमू सेवा 03234/03233 झाझा-देवघर-झाझा मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पटना और झाझा के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 03273/03274 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक किया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि गाड़ी संख्या 03234/03233 झाझा-देवघर-झाझा मेमू पैसेंजर स्पेशल और गाड़ी संख्या 03233 देवघर-झाझा मेमू पैसेंजर स्पेशल चलाई जाएगी। जो 13 अक्तूबर से यह नई ट्रेन 03233 देवघर-झाझा मेमू स्पेशल देवघर से 18.20 बजे खुलकर 18.29 बजे जसीडीह, 18.42 बजे लाहाबन, 18.49 बजे टेलवा बाजार, 18.54 सिमुलतला, 19.01 बजे घोरपारन, 19.14 बजे नरगंजो और 19.19 बजे रजला स्टेशनों पर रुकते हुए 19.30 बजे झाझा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03234 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर स्पेशल 14 अक्तूबर से यह नई ट्रेन सेवा 03234 झाझा-देवघर मेमू स्पेशल झाझा से 05.00 बजे खुलकर 05.05 बजे रजला, 05.11 बजे नरगंजो, 05.17 बजे घोरपारन, 05.24 बजे सिमुलतला, 05.29 बजे टेलवा बाजार, 05.36 बजे लाहाबन एवं 05.58 बजे जसीडीह रुकते हुए 06.15 बजे देवघर पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 03274/03273 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक होगा। 13 अक्तूबर से पटना और झाझा के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 03274/03273 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक किया जा रहा है। इस ट्रेन का पटना और झाझा के बीच समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।

गाड़ी संख्या 03274 पटना-देवघर मेमू स्पेशल, यह ट्रेन पटना से 09.55 बजे खुलकर अपने नियत समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 16.05 बजे झाझा पहुंचेगी तथा झाझा से यह ट्रेन 16.10 बजे खुलकर 16.15 बजे रजला, 16.21 बजे नरगंजो, 16.27 बजे घोरपारन, 16.34 बजे सिमुलतला, 16.39 बजे टेलवा बाजार, 16.46 बजे लाहाबन एवं 17.01 बजे जसीडीह रुकते हुए 17.20 बजे देवघर पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 03273 देवघर-पटना मेमू स्पेशल, यह ट्रेन देवघर से 06.50 बजे खुलकर 07.00 बजे जसीडीह, 07.20 बजे लाहाबन, 07.25 बजे टेलवा बाजार, 07.35 सिमुलतला, 07.56 बजे घोरपारन, 08.15 बजे नरगंजो एवं 08.20 बजे रजला स्टेशनों पर रुकते हुए 08.25 बजे झाझा पहुंचेगी तथा झाझा से यह 08.30 बजे खुलकर अपने नियत समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 14.30 बजे पटना पहुंचेगी।

इस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु धनबाद और श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर के बीच चलने वाली 11046/11045 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस में स्थाई रूप से तृतीय वातानुकूलित श्रेणी (3AC) का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। 13 अक्तूबर से श्री छत्रपति शाहू महाराज, कोल्हापुर से तथा 16 अक्तूबर से धनबाद से यह प्रभावी होगा।
इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी (3AC) का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने के उपरांत 3AC के कोचों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो जाएगी तथा कुल कोचों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी। 
विज्ञापन

    
                                         

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें