जेएनयू में प्रदर्शन करते बिहारी छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: जेएनयू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
JNU में बिहार के छात्रों ने नेहरू जी की प्रतिमा के पास खड़े होकर DG शोभा अहोटकर के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्र नेता मसूद रजा खान ने कहा कि विकास वैभव जी बिहार के गौरव हैं और बिहारी अस्मिता के लिए मुहिम चला रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें बिहारी या बिहारी कामचोर है या मां-पत्नी के नाम पर गाली देकर प्रताड़ित किया जा रहा है तो यह उनका अपमान नहीं, पूरे बिहार और बिहारियों का अपमान है।
बक्सर में युवाओं के साथ बुजुर्ग भी प्रदर्शन में हुए शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
गया के गांधी मंडप के पास प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
गया: प्रताड़ित हो रहे लोगों से सवाल
बिहार के सम्मान में, हम युवा मैदान में...बिहारियों को कामचोर कहने की आरोपी गालीबाज DG शोभा अहोटकर को निलंबित करो...जैसे नारों के साथ गया में गांधी के गांधी मंडप में दर्जनों युवाओं ने तख्तियां लगाकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने बिहार सरकार के खिलाफ भी रोष प्रकट किया कि गाली देने वाली अधिकारी को कुछ नहीं किया जा रहा है और प्रताड़ित होने वालों से ढेरों सवाल किए जा रहे हैं।