फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, भाग रहे अपराधी को भीड़ ने बेरहमी से पीटा

Tue, 06 Jun 2023 08:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur ; लोगों ने गोलीबारी कर भाग रहे अपराधियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया।
विज्ञापन
शहडोल में मर्डर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, लोगों ने गोलीबारी कर भाग रहे अपराधियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव सदर थाना क्षेत्र से बर्थ डे पार्टी में शराब पीकर फायरिंग करने मामले में अपने कई साथियों के साथ पूर्व में हथियार सहित जेल जा चुका है। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्तिथि बन गई। लोगों ने मामले की सूचना कांटी थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। भीड़ से अपराधी को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। वह थोड़ा घायल भी था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला जमीनी विवाद से ही जुड़ा लग रहा
वहीं प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले पर जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतक की फतेहपुर के रहने वाले थे। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से ही जुड़ा लग रहा है। वैसे सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति की हत्या हुई। मौके से एक अपराधी को लोगों ने पकड़ा है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें