फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में निजी क्लीनिक संचालक को गोली से भूना

Mon, 27 Feb 2023 08:21 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में फिर अपराधियों ने एक निजी क्लीनिक संचालक को गोली से भून दिया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के पास की है। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी राजकुमार ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर के रुप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक नवीन कुमार ठाकुर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में फिर अपराधियों ने एक निजी क्लीनिक संचालक को गोली से भून दिया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक के पास की है। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी राजकुमार ठाकुर के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर के रुप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चंदन चौक के पास निजी क्लीनिक चलाने वाले नवीन कुमार अपने क्लीनिक पर थे। तभी सुबह के करीब 3:00 बजे उन्हें फोन कर कुछ लोगों ने बाहर बुलाया। जब वह बाहर निकले तो उन्हें ताबड़तोड़ गोली मार दी। गोली की आवाज पर हॉस्पिटल के कर्मी और आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।इस घटना के बाद लोगों के बीच आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


पिछले 12 घंटा के दौरान यह तीसरी हत्या 
पिछले 12 घंटा के दौरान अब तक यह तीसरी हत्या है। इससे पूर्व रविवार शाम जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में की अब तक गुथी भी नहीं सुलझी  थी कि एक नया मामला ने पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। पटोरी के डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें