फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: क्या तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? राजद विधायक के बयान के बाद अटकलों का दौर शुरू

Sat, 15 Oct 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बीते कई दिनों से इस बात का दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सरकार की बागडोर संभालेंगे। हालांकि, नीतीश और तेजस्वी दोनों ही इस बात का खंडन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव-इजहार असफी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राजद विधायक इजहार असफी ने कुछ ऐसा कह दिया कि बिहार की सियासत में एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया। दरअसल, बीते कई दिनों से इस बात का दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सरकार की बागडोर संभालेंगे। हालांकि, नीतीश और तेजस्वी दोनों ही इस बात का खंडन कर चुके हैं। 

विज्ञापन


इस बीच राजद विधायक इजहार असफी ने किशनगंज में कहा कि बिहार के लोग इसे चाहते हैं कि तेजस्वी राज्य के मुख्यमंत्री बनें। मुझे लगता है कि राज्य के अधिकांश नेता भी इसके लिए तैयार हैं। कुछ औपचारिकताएं हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है। शायद इसमें एक या दो महीने लगेंगे, लेकिन तेजस्वी यादव वास्तव में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

जगदानंद सिंह ने दिया था बयान
इससे पहले राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिल्ली में कहा था कि युवा नेता अगले साल तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इस बयान से  नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कुछ नेता नाराज हो गए थे। जगदानंद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार 2023 तक खुद को राष्ट्रीय राजनीति के लिए समर्पित कर देंगे, जब यादव उनके उत्तराधिकारी के रूप में पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन


जब नीतीश ने भी तेजस्वी को कह दिया था मुख्यमंत्री
इससे पहले नीतीश कुमार 27 सितंबर को पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर उपस्थित तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था। इतना सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया और नीतीश कुमार की तरफ देखने लगा। अब भले ही यह सिर्फ जुबान फिसलने की वजह से हुआ हो, लेकिन बात जब राजनीति के महीन खिलाड़ी नीतीश कुमार की हो, तो चर्चा होना स्वभाविक है।

भाजपा लगाती रही है आरोप
दरअसल, भाजपा से अगल होने के बाद राजद और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार पर भगवा पार्टी के नेता आए दिन रंबर स्टाम्प सीएम होने का आरोप लगाते रहते हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि नीतीश की जगह जल्द ही तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें