मामला 9 जुलाई का है। अचानक खबर फैली कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वह पार्टी कार्यलाय भी नहीं जाएंगे, लेकिन आरजेडी ने तत्काल उनके इस्तीफे से इनकार किया। जब तक मीडिया आरजेडी कार्यालय पहुंची, जगदानंद सिंह वहां आकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हो चुके थे।
इस्तीफे की खबर पर खुलकर नहीं बोले जगदानंदन सिंह
इस्तीफे की खबर को लेकर जब मीडिया ने उनसे पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बचकाने सवालों का जवाब देना मैं सही नहीं समझता। ऐसे में उन्होंने अपने इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं की तो की तो स्पष्ट तार पर खंडन भी नहीं किया। लिहाजा इस मामले में संशय बरकरार रहा।
तेज प्रताप और जगदानंद के बीच रहे हैं कड़वे रिश्ते
बता दें कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप और जगदानंद सिंह से कड़वे रिश्ते समय-समय पर सार्वजनिक होते रहे हैं। ज्यादा दिन नहीं हुए, जब तेज प्रताप ने पिता लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई के लिए पोस्ट कार्ड अभियान चलाया था। तब भी उन्होंने जगदानंद सिंह पर इसमें रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया था।
आरजेडी के 25वें स्थापना दिवस समारोह में तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर सार्वजनिक टिप्पणी की थी। बताया जाता है कि जगदानंद सिंह इससे नाराज थे। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को अभिभावक बताते हुए उनकी नाराजगी की बात को बेबुनियाद बताया था।