फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी को जान से मारने के लिए सुपारी देने वाला पूर्व विधायक गिरफ्तार, इस वजह से था नाराज

Tue, 05 Jul 2022 08:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना पूर्व के एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब उन्होंने 'ऑनर किलिंग' के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान किया था।
 
विज्ञापन
बिहार के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी ही बेटी को मारने के लिए सुपारी देने वाले बिहार के मढ़ौरा के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को पटना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। विधायक के अलावा चार कॉन्ट्रैक्ट किलर की भी गिरफ्तारी हुई है। पटना पूर्व के एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब उन्होंने 'ऑनर किलिंग' के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान किया था। 

विज्ञापन


एक-दो जुलाई की दरम्यानी रात विधायक की बेटी पर चलाई गई थी गोली
जानकारी के अनुसार एक-दो जुलाई की दरम्यानी रात को उनकी बेटी की हत्या का प्रयास किया गया था। श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चलाई हालांकि निशाना सही नहीं बैठने से वह बच गईं। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया और शनिवार को गिरोह के मुखिया अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सोमवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व विधायक ने दी थी सुपारी
गिरफ्तारी के बाद कुख्यात शूटर अभिषेक उर्फ छोटे सरकार ने पुलिस को पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा के बारे में बताया। शूटर ने कहा कि हम लोगों को विधायक सुरेंद्र शर्मा की तरफ से खुद की बेटी को जान से मारने के लिए सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन


कौन हैं पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा
सुरेंद्र शर्मा 1990 के दशक में अपने पैतृक जिले सारण से विधानसभा का कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि पहले भी शर्मा का आपराधिक इतिहास है। वहीं एसपी ने कहा कि अभिषेक और उसके साथियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, कई राउंड गोला बारूद और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें