फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो लाख का इनामी अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए कहाँ पर किस घटना को दिया था अंजाम

Wed, 13 Dec 2023 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : देहरादून की पुलिस ने दो लाख के इनामी अपराधी को बिहार में आकर दबोच लिया। इससे पहले उसके अन्य साथियों का पुलिस लगातार पीछा कर रही थी। इस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने राहत की साँस ली है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दो लाख का इनामी अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देहरादून में लूट करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी प्रिंस कुमार को वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव से दबोच लिया है। देहरादून पुलिस ने वैशाली पुलिस की मदद से 16 नवंबर को वैशाली के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर दो अपराधियों विशाल कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार किया था, जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड प्रिंस कुमार और उसका सहयोगी विक्रम कुमार कुशवाहा मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्रम कुमार कुशवाहा को 9 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद फरार चल रहे प्रिंस कुमार को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्या था मामला 
इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि बीते 9 नवंबर को देहरादून में महज 10 मिनट में ही अपराधियों ने रिलायंस ज्वैलरी मॉल में घुसकर कर्मियों को रस्सी से हाथ पैर बांधकर लगभग 20 करोड़ रुपये के सोना और हीरा से बने ज्वेलरी को बैग में भरकर फरार हो गए थे। इस घटना में शामिल अपराधियों का कनेक्शन वैशाली जिला से जुड़ा था। इस घटना में देहरादून के थाने में कांड संख्या 520/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें प्रिंस को इस घटना का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था।

सभी अपराधी चल रहे थे फरार 
वैशाली पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी मॉल में घुसकर लगभग 20 करोड़ रुपये के सोना और हीरा से बने ज्वेलरी की लूट की घटना में प्रिंस के साथ विशाल, अमित, और विक्रम कुमार कुशवाहा सहित कुछ अन्य अपराधी भी शामिल थे। ये सभी अपराधी घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बारी बारी गिरफ्तार कर लिया था। अब प्रिन्स कुमार को पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की साँस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें