फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : अंडरगारमेंट फाड़ वीडियो बनाने वाले 5 में 3 ही अभियुक्त; जिसके साथ रिश्ते में थी, वह मुख्य आरोपी

Sat, 22 Jul 2023 10:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News : बेगूसराय के वायरल वीडियो केस में पुलिस की अजीब कार्यशैली सामने आई है। अंडरगारमेंट फाड़ते चार लोग हैं और वीडियो बनाता पांचवां भी है। इनमें 3 ही अभियुक्त नामजद हैं। मुख्य आरोपी उसे बनाया गया, जिससे लड़की का अंतरंग रिश्ता था।
विज्ञापन
मैरिटल रेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में 14 साल की लड़की के साथ हुई अमानवीय हरकत की निंदा हर जगह हो रही है। मणिपुर में दो युवती को नंगा कर घुमाया गया था लेकिन यह घटना भी कम नहीं। गायक के साथ पकड़ने जाने के बाद उसके साथ दरिंदे ऐसा करेंगे, उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। लड़की के शरीर पर ऊपरी हिस्से में अंडरगारमेंट था, जिसे एक आदमी खींचकर फाड़ता हुआ दिख रहा था और दूसरा उसकी वीडियोग्राफी कर रहा था। मामला तूल पकड़ा तो फौरन बेगूसराय एसपी ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। आरोपियों को पकड़ने के लिए जब वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि घटना के दौरान लोक गायक कपड़ा पहनने का प्रयास करता दिख रहा है, जबकि लड़की पहले अपने एकमात्र कपड़े को बचाने की कोशिश करती दिख रही है। चार लोग मिलकर इन्हें नग्न करते हुए वीडियो बनाने वाले की मदद कर रहे हैं। वीडियो में चारों आधे-अधूरे दिखे हैं, लेकिन वीडियो बनाते हुए लड़की के शरीर को दिखाने वाले युवक का चेहरा सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन


लड़की को नंगा कर बेरहमी से पीटा, वीडियो भी बनाया
मामले की जांच के बाद पुलिस ने कुल 4 लोगों को ही अभियुक्त बनाया। इसमें से मुख्य आरोपी वह है, जिसके साथ लड़की पकड़ी गई थी। अब लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि लड़की जब आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई, तो उसके कमरे में पांच लोग घुसे। इसमें से 4 लोग लड़की और लोकगायक साथ मारपीट कर रहे थे। वहीं एक युवक वीडियो बना रहा था। हद तो तब हो गई जब दो युवक ने नाबालिग लड़की को नंगा कर दिया। उसके कपड़े फाड़कर उतार दिया। इसके बाद नग्न अवस्था में ही उसे बेरहमी से पीटा और वीडियो बनाया। इस दौरान लड़की अपने अंगों को छिपाने की कोशिश करती रही लेकिन वीडियो बनाने वाला शख्स उसका वीडियो शूट करता रहा। इतना ही नहीं दरिदों ने लोकगायक को भी नग्न हालत में बेरहमी से पीटा। वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन, किसी ने उसकी एक न सुनी।

वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने अभियुक्त नहीं बनाया
लोगों का कहना है कि वीडियो बनाने वाले को भी अभियुक्त बनाना चाहिए, इस घटना में वह भी शामिल था। लेकिन, पुलिस ने उसे नामजद नहीं किया। इतना ही नहीं जिसके साथ लड़की पकड़ी गई, उसे ही मुख्य आरोपी बनाया दिया गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस वीडियो बनाने वाले को बचाने की कोशिश कर रही है। उसने ही वीडियो बनाकर वायरल किया। इस गंभीर मामला है। पुलिस को इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। में 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के मुख्य आरोपी किशुनदेव चौरसिया (तेघड़ा थाना इलाका) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के फर्द बयान पर महिला थाने में धारा-341/323/342 / 376/354 BCD / 34 भा.द.वि. एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट एवं 67 (B) IT Act एवं 3 (1) (w), 3(2) (v) sc/st act के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है। मुख्य अभियुक्त किशुदेव चौरसिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एवं अन्य 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

लड़की बोली- बहाने से घर पर बुलाया और गलत किया
वहीं नाबालिग लड़की ने बताया है कि लोकगायक किशन देव चौरसिया द्वारा किसी बहाने घर पर बुलाकर मेरे साथ गलत किया और उसके बाद ग्रामीणों पर इकट्ठे हो गए हैं। मारपीट की और और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर चार व्यक्ति को अभियुक्त नामजद बनाया गया है। सभी आरोपी लड़की के गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान रामजतन पासवान, रविंद्र ठाकुर एवं दिलीप पौद्दार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें