फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पटना में महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप, गले पर जख्म के निशान; पति से पूछताछ कर रही पुलिस

Sat, 31 May 2025 03:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: महिला सिपाही का पति भी बिहार पुलिस में ही कार्यरत है। पति ने महिला के आत्महत्या का दावा किया है। वहीं स्थानीय लोग पति और पत्नी के बीच विवाद होने की बात भी कह रहे हैं। इधर, पुलिस महिला सिपाही के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में डायल 112 में तैनात महिला सिपाही का शव उसके ही कमरे से मिला। मृतका की पहचान महिला सिपाही कनक प्रिया के रूप में हुई। वह इसी गांव में किराए के मकान में अपने पति (सिपाही) के साथ रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो कनक प्रिया के गले पर गहरे निशान पाए गए। लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला सिपाही की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं महिला का पति आत्महत्या का दावा कर रहा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कनक प्रिया का पति प्रभात रंजन भी बिहार पुलिस में सिपाही है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था। इसके बाद कनक प्रिया की लाश मिली। इधर, घटना के बाद पति प्रभात रंजन ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। वहीं कनक प्रिया के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
सीएम नीतीश ने इस हाईटेक अस्पताल और कॉलेज में शुरु करवाया काम, कहा- सस्ता इलाज हमारी प्राथमिकता है
विज्ञापन


कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल में जुट गई। पुलिस टीम कनक प्रिया और उसके पति के मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही का शव उसके कमरे में मिला है। पति से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे को मार डाला, बंदूक लेकर थाने भी पहुंचे; बहू ने कहा- सीने में दागी गोली

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि घटना रात में कब और कैसे हुई? इधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें