फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बालू माफिया की मनमानी, दारोगा की कुचल कर जान ली; अवैध बालू ले जाते ट्रैक्टर को रोकने पर चढ़ा दिया

Tue, 14 Nov 2023 10:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Police : शराब माफिया की तरह बालू माफिया भी पुलिस को कुछ समझने के लिए तैयार नहीं है। इस बार अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करते बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को कुचल डाला गया। दारोगा की मौत हो गई। जवान घायल है।
विज्ञापन
दारोगा प्रभात रंजन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बालू माफियाओं की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। अवैध खनन के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया टांड़ गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के अपर थानाध्यक्ष (दारोगा) प्रभात रंजन व एक जवान को कुचल दिया। इसमें दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान की हालत गंभीर है। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गया में भी पुलिस पर हमला

विज्ञापन

वैशाली के रहने वाले थे दारोगा प्रभात रंजन
हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही। इधर, घटना में घायल हुए एक होमगार्ड जवान का इलाज शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मृत दारोगा की पहचान वैशाली जिले के महनार निवासी प्रभात रंजन के रूप में हुई।
 

विज्ञापन

घायल जवान का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया
वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर शोर्य सुमन, मुख्यालय एसडीपीओ अभिषेक कुमार सिंह समेत पुलिस की कई वरीय पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि दारोगा प्रभात रंजन जमुई के गरही थाने मे अपर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि मोहली टांड़ नदी से अवैध बालू तस्करों द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के बाद होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक से छापेमारी के लिए मोहली टांड़ पहुंचे तो देखा कि अवैध बालू लोड ट्रैक्टर आ रहा था। अपर थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की तो ट्रेक्टर सवार ने अपर थानाध्यक्ष को  कुचल दिया। इसमे दोनों घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जांच कर रहे चिकित्सक ने अप्पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे शहर की निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें