फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो महीने की बच्ची को बिछावन से उठाकर जमीन पर पटका; पड़ोसी के घर में मां-बेटे ने की जघन्य हत्या

Thu, 26 Oct 2023 06:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police : दो महीने के अंदर इस तरह विवाद में नवजात की जघन्य हत्या का यह दूसरा मामला पुलिस के सामने आया है। पिछली बार 40 दिन के बच्चे की जमीन पर पटक कर हत्या हुई थी। इस बार भी दो महीने के नवजात को बिछावन से उठाकर पटक दिया गया।
विज्ञापन
मासूम बच्ची के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त महीने में दो परिवारों के बीच झंझट के बाद एक पक्ष ने दूसरे परिवार के घर में घुसकर 40 दिन के बच्चे की जान ले ली थी। वह मामला बांका जिले का था। अब दरभंगा जिले में दो महीने के नवजात को इसी तरह की लड़ाई के बाद दूसरे पक्ष ने मार डाला। जघन्य यह भी है कि नवजात की हत्या एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर की है। पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच चल रहे जमीन विवाद की जांच के साथ इस हत्याकांड के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों फरार हैं।

विज्ञापन


जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट 
मामला सिंहवारा थाना क्षेत्र के भरवारा गांव की है जहां दो परिवारों के बीच चल रहे भूमि विवाद में आक्रोश इतना बढ़ गया कि दो माह की अबोध बच्ची की पटक कर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि करीब दो महीने पूर्व आंगनवाड़ी सेविका रीता देवी और रविशंकर सिंह के बीच जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद दोनों तरफ से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पहले सीने पर मुक्का से मारा और फिर पटक दिया जमीन पर 
बच्ची के पिता रविशंकर सिंह ने बताया कि गुरूवार की सुबह रीता देवी और उनका पुत्र अनूप ठाकुर, रविशंकर सिंह के घर में घुसकर बिछावन पर खेल रही करीब दो माह की अबोध बच्ची जान्हवी के सीने पर पहले मुक्का से मारा और फिर उसे जमीन पर पटक दिया जिससे  उसके मुंह और कान से खून बहने लगा। जान्हवी जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में गये तो उसे लहुलुहान देखकर तुरंत बच्ची को डीएमसीएच ले गये लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बेंता थाना की पुलिस वहां पहुंची और बच्ची के माता व पिता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


एकलौती बेटी थी 
मृत बच्ची की मां जुली देवी ने बताया कि रीता देवी के परिवार से दो महीने पहले भी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, लेकिन मुझे इस बात का जरा सा भी एहसास नहीं था कि वे लोग इतनी निर्दयता से मेरी बच्ची की हत्या कर देंगे। जुली देवी ने बताया कि उसे दो बेटे हैं और यह एक मात्र पुत्री थी जो मात्र एक महीने सात दिन की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें