फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 बरामद

Sat, 17 Aug 2019 08:50 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अनंत कुमार सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार में मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के घर पर पुलिस की छापेमारी में एके-47 राइफल बरामद की गई है। विधायक के आवास पर पुलिस जांच कर रही है। अनंत कुमार सिंह सूबे के बाहुबली विधायक माने जाते हैं। अनंत कुमार सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 

पटना ग्रामीण एसपी ने पुलिस छापेमारी में अनंत सिंह के घर से मिलने की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक विधायक के घर से बम मिलने की भी चर्चा है। पटना पुलिस ने बम स्क्वॉड को बुला लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह से ही मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर पर पुलिस की छोपमारी जारी है। छापेमारी बाढ़ के लदमा गांव स्थित उनके घर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें