फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: 'पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक नहीं', भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में रौशन आनंद किस पर बोला हमला?

Wed, 24 Jun 2026 11:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में अब चर्चित शिक्षक रौशन आनंद ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
रौशन आनंद ने भरत तिवारी केस में पुलिस पर आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भोजपुर जिले के 28 वर्षीय भारत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर मामले में अब चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के निदेशक रौशन आनंद ने बिहार पुलिस पर हमला बोला है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता की रक्षा करना है, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं। उन्होंने भारत तिवारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो फिर उसे एनकाउंटर में क्यों मार दिया गया।

पुलिस को जनता का रक्षक बनकर काम करना चाहिए

विज्ञापन

रौशन आनंद ने कहा कि यदि उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया होता, तो आज उनके भाई भी उनके साथ होते। उन्होंने भारत तिवारी मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय की उम्मीद है और सच्चाई सामने लाने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता का रक्षक बनकर काम करना चाहिए, न कि भय और अविश्वास का कारण।

रौशन आनंद ने फैजल खान पर भी लगाया आरोप
रौशन आनंद ने कहा कि साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है। मेरे परिवार ने अपने "जिगर का टुकड़ा" खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने, हाई लेवल कमेटी गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने तथा बिहार सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान एक अपराधी है और उसी ने गोली चलवाई और पूरे मामले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह फैजल खान की "रत्ती-रत्ती" सच्चाई सामने लाएंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि किस नेता के संरक्षण में उसे बचाया जा रहा है।
विज्ञापन

Bihar News: इंजीनियर पवन कुमार के पटना, भागलपुर समेत छह ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 104% अधिक संपत्ति का आरोप
विज्ञापन


एसडीपीओ और थानाध्यक्ष पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
एक दिन पहले भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार और एनकाउंटर टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। एनकाउंटर मामले मे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने एडीजी कुंदन कृष्णन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर भोजपुर पुलिस ने नहीं किया है, एसटीएफ ने किया है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ भोजपुर से नहीं बल्कि पटना से गई थी और उसे एडीजी कुंदन कृष्णन ने भेजा था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें