फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : रात में स्मार्टफोन चला रहे थे पुलिस जवान, अचानक पहुंच गए ASP साहब; इसके बाद हुआ ऐसा...

Sat, 11 Jan 2025 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: दानपुर वन के एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पहले ही इनलोगों को ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन नहीं चलाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, यह लोग नहीं माने और अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरती। इसलिए इनपर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने जवानों को ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी है। लेकिन, अब भी कई जवान इस आदेश की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। ऐसा ही हुआ शुक्रवार की मध्य रात्रि को। पटना पुलिस के तीन कर्मी रात में ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन चला रहे थे। इसी बीच अचानक दानपुर वन के एएसपी भानू प्रताप सिंह वहां पहुंच गए। अलग अलग जगह पर छह पुलिसकर्मियों को स्मार्टफोन चलाने देख उन्होंने कार्रवाई कर दी। तीनों को शोकॉज नोटिस भेजकर कारण पूछा गया है। कारण नहीं बताने पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दानपुर वन के एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान औचक निरीक्षण किया गया। दानापुर थाना क्षेत्र के गृह रक्षक मनीष कुमार, कमलेश कुमार और खगौल थाना क्षेत्र के पीटीसी जवान रविंद्र कुमार स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए पाये गए। यह पुलिस मुख्यालय के निर्देश के खिलाफ है। पहले ही इनलोगों को ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन नहीं चलाने का निर्देश दिया गया था। वहीं खगौल थाना क्षेत्र के गृह रक्षक साधु सिंह, ईआरएसएस की गश्ती में तैनात एएसआई आलमगीर आलम और ड्राइवर सोते हुए पाए गए। इनलोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पर कार्रवाई की जायेगी।

सिपाही अब ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन नहीं रखेंगे
पटना पुलिस की ओर से 27 दिसंबर को जारी किए गए पत्र में कहा गया था कि कई बार यह शिकायत मिली है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर या तो गेम खेलते रहते हैं या फिर चैटिंग करते रहते हैं। जिसके कारण पुलिस की छवि भी धूमिल होती नजर आ रही है। ऐसे में सिपाही पद पर कार्यरत पुलिसकर्मी अब स्मार्टफोन नहीं रखेंगे। अगर ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन चलाते पाए गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में पुलिसकर्मी अब की-पैड मोबाइल का उपयोग करेंगे। यह आदेश 27 दिसंबर 2024 से पटना जिले में लागू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें