फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

Sun, 14 Jun 2026 06:59 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं। नोटिस के अनुसार पुलिस ने इन तीनों को तीन लोगों को तलब किया है। 
विज्ञापन
खान ग्लोबल स्टडीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने उनके साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर इस बीच पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को तलब किया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि आपलोग थाना आकर अपना-अपना पक्ष रखिए। 

विज्ञापन


कोचिंग विवाद मामले मे कदमकुआँ की पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के स्टाफ कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पाण्डेय को तलब किया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि आपलोग पुलिस को पूछताछ मे सहयोग नही कर रहे हैं , यह गलत है। आपको बार-बार आपको कई अलग-अलग माध्यमों से पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन आपलोग पूछताछ में सहयोग करने के लिए थाना नहीं पहुँच रहे हैं। आगे लिखा है कि यदि आप बिना किसी उचित कारण के इस नोटिस का अनुपालन नहीं करते हैं तो आपके विरूद्ध विधि सम्मत आवश्यक कार्यवाई की जाएगी, जिसके लिए आप स्वयं उतरदायी होंगे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


कदमकुआँ की पुलिस ने जिन तीन शख्स को तलब किया है, उनमें कन्हैया सिंह, अजीत कुमार और अंकित कुमार पाण्डेय शामिल हैं। कन्हैया कुमार सिंह झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पॉती निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र हैं। वहीं अजीत कुमार मुंगेर जिला के असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया निवासी रंजित विंद के पुत्र हैं। जबकि अंकित कुमार पाण्डेय सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहईगाज निवासी विजय शंकर पाण्डेय के पुत्र हैं। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कांग्रेस ने पीएम के 12 साल शासनकाल पर साधा निशाना, अमृतकाल को बताया विनाशकाल; मोदी सरकार पर जमकर बोला

पुलिस का कहना है कि इन्हें कदमकुओं थाना में दर्ज कांड सं0-410/26 के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन यह तीनों पुलिस को चकमा दे रहे हैं। यह तीनों फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के स्टाफ हैं और  खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के दिशा निर्देश पर रौशन आनंद और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए थाना में आवेदन दिया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने इनको कई बार मौखिक, लिखित, एवं व्हाट्सएप्प के माध्यम से सूचित किया था, इसके बावजूद इनलोगों ने पुलिस के द्वारा किए जा रहे अनुसंधान में सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं। 

                                         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें