Bihar news : पड़ोसी ने बच्चे को खेलने के पर बुलवाया और उसके प्राईवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। बच्चा के पिता का आरोप है कि मैं थाना का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूँ लेकिन पुलिस FIR दर्ज कराने के नाम पर मुझे सिर्फ गोल गोल घुमा रही है।
आपसी रंजिश में पड़ोसी ने एक बच्चे (12 ) के प्राईवेट पार्ट को ब्लेड से काट कर घायल कर दिया। आननफानन में परिजन उसे लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया। लेकिन इलाज कराने के बाद अब वह न्याय पाने के लिए थाना का चक्कर काट रहे हैं। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के खरमनचक स्थित आबकारी गोदाम के पास की है।
विज्ञापन
रास्ते का था विवाद
घटना के संबंध में बच्चा के पिता रमेश दास का कहना उनका पड़ोसी के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पड़ोसी ने इसी बात के रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि घटना 30 अगस्त की है जब उसके पड़ोसी ने उसे खेलने के बहाने दूसरे बच्चों से बुलवाया और उसके प्राईवेट पार्ट को ब्लेड से काट उसकी जान लेने की कोशिश की। प्राईवेट पार्ट के कटते ही बच्चा चीखने चिल्लाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकार आसपास के लोग जमा हो गये और आननफानन में उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनको बनाया नामजद अभियुक्त
बच्चा के पिता रमेश दास ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। उन नामजद अभियुक्तों में मुख्य आरोपी टुन्ना मंडल के अलावे विकास मंडल और मौसम कुमार शामिल है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज करने के नाम पर थानाध्यक्ष ने कराया मैराथन दौड़
बच्चे के पिता का आरोप है कि पुलिस हमारी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि मैं थाना का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूँ लेकिन पुलिस मुझे सिर्फ गोल गोल घुमा रही है। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को थाना में आवेदन देने गये थे लेकिन वहां आवेदन नहीं लिया गया। फिर वह हरिजन थाना गये लेकिन उन्हें वहां से आदमपुर थाना भेज दिया गया। हरिजन थाना से लौटने के बाद उन्होंने फिर आदमपुर थाना में आवेदन देने की कोशिश की लेकिन फिर उनका मामला दर्ज नहीं किया गया।
थानाध्यक्ष ने दी दलील
परिजनों के द्वारा थानाध्यक्ष की शिकायत मिलने पर एसएसपी आनंद कुमार ने थानाध्यक्ष को कड़ा निर्देश दिया। एसएसपी के द्वारा फटकार लगने के बाद अब थानाध्यक्ष कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं। आदमपुर पुलिस अब यह दलील दे रही है कि बच्चे का खेल-खेल में बांस की बत्ती से मारपीट में प्राईवेट पार्ट के पास चमड़ा हट गया था। थानाध्यक्ष का यह भी कहना है कि वह बच्चे के पिता से बात कर रहे हैं लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हैं। परिजन आवेदन लेकर आयेंगे तो केस दर्ज किया जाएगा।
एसएसपी ने की कार्रवाई
घटना के संबंध में भागलपुर एसएसपी ने बताया कि 30 अगस्त को एक 12 वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने और लिंग काटकर जख्मी किए जाने के संबंध में तीन व्यक्तियों को नामजद करते हुए वरीय पदाधिकारी को आवेदन प्राप्त हुआ है। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टुन्ना मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।