फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके; अंधेरे में यह देख गांव वालों ने लिया ऐसा फैसला कि बदली जिंदगी

Mon, 21 Aug 2023 12:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Love You : तीन साल से वह एक-दूसरे को बोल रहे थे। इस बार रात में अंधेरे में दोनों की चुपके-चुपके हो रही इन बातों को गांव के लोगों ने सुन लिया। परिजनों को खबर देने से पहले चंदा जोड़कर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। दुल्हन अब दूल्हे के घर भेज दी गई।
विज्ञापन
एकांत में मिल रहे थे प्रेमी प्रेमिका - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के पीड़ी गांव में रविवार रात सुनसान जगह पर एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया और ग्रामीणों ने गांव के ही मनोकामना मंदिर में दोनों की शादी करा दी। लड़की वैशाली जिले के महनार की रहने वाली अंशु कुमारी है जबकि युवक रोहित कुमार मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शादी के बाद गांव के लोगों ने मामले की जानकारी दोनों के परिजन को दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मंदिर में दोनों की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
एकांत में मिल रहे थे दोनों 
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रात करीब 10 बजे पीड़ी गांव में एक सुनसान जगह पर पेड़ के पास बैठे थे। ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी तो ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह एक दूसरे को तीन सालों से जानते हैं और प्रेम करते हैं। अब साथ जीना और मरना चाहते हैं। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रेमी युगल की रजा मंदी पर गांव के ही मनोकामना मंदिर में ग्रामीणों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी। दोनों पक्ष की भूमिका गांव के ही लोगों ने निभाई। मध्य रात्री दोनों के परिवार वालों को भी सूचना दी गई। साथ ही दोनों की शादी ग्रामीणों ने अपने खर्च पर करा दी। मौके पर जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण के सामने मंदिर में साथ जीने मरने की खाई कसम
शादी के बाद महनार की अंशु और मोहिउद्ददीननगर का रोहित ग्रामीणों के सामने मंदिर परिसर में एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसम खाई। प्रेमी युगल का कहना था कि दोनों तीन सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्रेम करते हैं। बाद में लोगों ने दोनों को लड़का वालों के यहां पहुंचाया। शादी के दौरान परिवार के लोग भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने इस शादी पर कुछ भी बोलने से परहेज किया।

पुलिस ने कहा - नहीं है जानकारी 
उधर, मोहनपुर ओपी अध्यक्ष के सी भारती का कहना है कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों में से कोई भी पक्ष आवेदन देंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें