फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : बिहार पुलिस के दस्ते पर दनादन चलने लगीं गोलियां; बैंक लूट में गिरफ्तारी के लिए गई तो अचानक हमला

Sun, 25 Feb 2024 12:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुजफ्फरपुर ने अपराधियों ने करीब छह राउंड फायरिंग की। इसमें पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस गाड़ी पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। इधर, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बैंक लूटकांड के मामले में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने गोलीबारी की है। अपराधियों ने करीब छह राउंड फायरिंग की। इसमें पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस गाड़ी पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। इधर, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इसके पास से उस राइफल को भी बरामद कर लिया, जिसे इनसे बैंक लूट के दौरान होमगार्ड जवान से छीन लिया था। 

विज्ञापन


पुलिस पर गोलियां बरसाने लगे अपराधी
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो दिन पहले लूटपाट करने आए अपराधियों ने एक गार्ड को गोली मार दी और इनका राइफल छीन लिया था। पुलिस टीम को छीनबीन के दौरान पता चला कि कुछ अपराधी मधुकर छपरा गांव में छिए हुए हैं। पुलिस जब यहां छापेमारी करने पहुंची तो अपराधी दनादन गोलियां बरसाने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली कुख्यात अपराधी को जा लगी और वो घायल हो गया है।

राइफल छीनकर फरार हो गया कुख्यात
पुलिस ने फौरन इसे हिरासत में लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अभिरक्षा में घायल अपराधी का इलाज चल रहा है। इसकी पहचान कुख्यात रंजन पटेल के रूप में हुई है। बैंक लूट की कोशिश के दौरान इसने ही गार्ड को गोली मार दी और उनसे राइफल छीनकर फरार हो गया। पुलिस जब इसे और इसके साथियों को पकड़ने गई तो इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। एसएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें