जमुई में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक दंपति पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल पहुंचे पहुंचते दम तोड़ दिया। मृतक दंपति की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव निवासी केपीएल चिमनी मालिक देवेंद्र मिश्रा उर्फ देबु मिश्रा और उनकी पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
घर में थे अकेले
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि चीख पुकार सुनकर जबतक हमलोग वहां पहुचे तब तक सभी अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। वहां पहुंचने पर देखा कि पति पत्नी लहू लुहान थे।लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों दंपति को अस्पताल ले भागे। चिउकित्स्कों ने बताया कि देवेंद्र मिश्रा उर्फ देबु मिश्रा की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि उनकी पत्नी मीरा देवी की मौत अस्पताल लाने के क्रम में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इनकी मात्र एक बेटी है जो अपने ससुराल में है।
अस्पताल ले जाने के क्रम में पत्नी की भी हुई मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में डबल मर्डर की कहानी आग की तरफ फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि केपीएल चिमनी मालिक देवेंद्र मिश्रा उर्फ देबु मिश्रा गुरुवार को अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ घर में ही थे। तभी कुछ अज्ञात अपराधी टंगी लेकर आये और देवेंद्र मिश्रा के सिर पर दर्जनों बार हमला कर उनकी हत्या कर दी। पति की चीख-पुकार सुनकर पत्नी दौड़कर वहां आई और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। इस क्रम में अपराधियों ने मीरा देवी के भी सिर पर टांगी से हमला कर दिया। इस घटना में देवेंद्र मिश्रा उर्फ देवु मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में सभी लोग उन दोनों पति पत्नी को लेकर अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
भाई के साथ चल रहा था जमीनी विवाद
घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई। हत्या के कारणों के संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि दबे स्वर में स्थानीय लोगों यह कह रहे हैं कि देवेंद्र मिश्रा उर्फ देवू मिश्रा का अपने छोटे और मंझले भाई के बीच पिछले 15 दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद दोनों पति-पत्नी की हत्या की गई है। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।