फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पिकनिक पार्टी के दौरान सरपंच और उसके बेटे ने चलाई गोली, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Tue, 02 Jan 2024 03:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : सरसों के खेत में नए साल के आगमन की पार्टी चल रही थी। तभी सरपंच और उनका भतीजा भी उस पार्टी में आ गया और दोनों मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस फायरिंग में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में नये साल का जश्न मनाने के दौरान किए गये फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गोली लगने से घायल हो गया। मृतक की पहचान विनोद यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव के रूप में की गई है। इस घटना में स्वर्गीय बौकी यादव का पुत्र रंजीत यादव घायल हो गया। घटना पीरपैंती थानाक्षेत्र के गोविंदपुर रामनगर की है।

विज्ञापन


फायरिंग के दौरान लगी गोली 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि रामनगर में सोमवार की देर रात अभिमन्यु यादव और रंजीत यादव के साथ अन्य लोग नये साल के उपलक्ष्य में पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान वहां गोविंदपुर के सरपंच विक्रम यादव और उनका भतीजा प्रीतम यादव पार्टी में पहुंच गया और दोनों मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग दौरान अभिमन्यु यादव और रंजीत यादव गोली लगने से घायल हो गये। इस घटना में अभिमन्यु यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रंजीत यादव अपने परिजन के साथ किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें