अमित कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार से लापता था अमित
वहीं, दूसरी तरफ पटना के दीघा निवासी विनय राय का पुत्र अमित कुमार बुधवार के दिन से लापता था। अमित कुमार के परिजनों का यह मानना है कि अमित कुमार के दोस्त उसे बुला कर ले गए थे। उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा। इसे लेकर अमित कुमार के परिजनों ने दीघा थाने में अमित के दोस्त पर अमित को लापता करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने अमित कुमार के एक साथी को थाना लाकर उस गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने अमित के हत्या की बात स्वीकार लिया। पूछताछ के क्रम में उसने स्पष्ट किया कि अमित कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई है और उसके शव को दानापुर के नासरीगंज स्थित एक बंद पड़े फैक्ट्री में फेंक दिया गया है। अमित के दोस्त के इस बयान के बाद दानापुर में युवक के शव की पहचान का मामला खुलासा हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने गांधी मैदान दानापुर मार्ग को आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। दानापुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि अमित कुमार के दोस्त ने उसकी हत्या किस परिस्थिति में और क्यों की थी।