फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली; जानिए पूरा मामला

Fri, 20 Jun 2025 10:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि गोलीबारी कर भाग रहे कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन
लालू बाबू राय के पैर में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की गोली से एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि मौके से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। इस दौरान मौके से एक हथियार, गोलियां और कई खोखे भी जब्त किए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। पूरा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गुरुवार देर रात करीब 12 बजे सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बारमतपुर लीची गाछी में कुछ अपराधी बैठे हुए हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस को देखा, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के घुटने के नीचे गोली लग गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल अपराधी की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के लालाबाबू राय के रूप में हुई। आननफानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन


लंबे समय से तलाश कर रही थी पुलिस
घायल अपराधी लालाबाबू राय पेशेवर अपराधी है और वह कई हत्या मामलों में वांछित था। हाल ही में वह पिछले महीने सदर थाना क्षेत्र के पताही में पंचायत समिति सदस्य के पति रामनवमी चौधरी उर्फ संजय चौधरी की हत्या में शामिल था। उसने ही गोली चलाई थी। इसके कुछ माह पूर्व रामनवमी चौधरी के चचेरा भाई टुनटुन चौधरी उर्फ राम किशोर चौधरी की हत्या में भी उसकी संलिप्तता रही है। इसके अलावा, उसके खिलाफ पूर्व में कई अन्य थानों में मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी।

बिहारवासियों को 5736 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे पीएम मोदी, पढ़िए पूरी खबर

शूटर लालाबाबू राय के पैर में गोली लग गई
इस पूरे मामले पर अपर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र, बिनीता सिन्हा ने बताया कि बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंचे थे। अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग की। इस घटना में शूटर लालाबाबू राय के पैर में गोली लग गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मौके से एक हथियार और आधा दर्जन खोखे भी जब्त किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। घायल अपराधी के खिलाफ पूर्व में गंभीर मामले दर्ज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें