फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक कुख्यात को लगी गोली; रोड पर छिनतई कर रहा था, अचानक हुआ ऐसा

Wed, 30 Oct 2024 03:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: सहरसा पुलिस की मानें तो अमित पासवान पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं मधेपुरा पुलिस के द्वारा इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। मधेपुरा और सहरसा की पुलिस कई महीनों से अमित की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची सहरसा पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से गोलीबारी हुई है। इसमें कुख्यात अपराधी अमित पासवान जख्मी हो गया है। उसके दाएं कंधे में गोली लगी है। सहरसा पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना जिले के महिषी थाना क्षेत्र के जलई ओपी क्षेत्र के बीरगांव के समीप पास हुई है। इधर, मुठभेड़ की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी ने अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था
बतायाजा रहा है कि अपराधी अमित पासवान अपने सहयोगी के साथ रोड नंबर 17 पर सड़क पर छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और इलाके को घेर लिया। दोनों अपराधियों ने पहले भागने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली सीधे अमित पासवान को लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गया। पुलिस जब तक वहां पहुंचती तब तक दूसरा अपराधी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं
पुलिस की मानें तो अमित पासवान पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं मधेपुरा पुलिस के द्वारा इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस अपराधी के द्वारा फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने में जुटी है। इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें