फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी पटना में हवलदार ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; अधिकारी बता रहे यह कारण

Sun, 26 Apr 2026 09:09 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पुलिस महकमा में अचानक हड़कंप मच गया, जब पता चला कि पुलिस बैरक में एक हवलदार ने आत्महत्या कर ली। आननफानन में अन्य पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचे। फिर घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के पुलिस महकमाँ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के एक हवलदार ने कथित तौर पर तनाव के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रिजर्व गार्ड के हवलदार नवराज सुनार (46) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दोस्तों ने हॉस्टल में बुलाया, फिर पीट-पीटकर ले ली जान; वजह तलाश रही पुलिस

अधिकारी बता रहे यह कारण 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हवलदार नवराज सुनार पिछले कुछ समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि अपनी शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह पिछले कई महीनों से काफी गहरे तनाव में थे। बीती देर रात उन्होंने इसी तनाव के कारण यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से पुलिया महकमा में हड़कंप मच गया है। घटना कि जानकारी परिजनों को भी दे दी गई हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Census 2027: बिहार में अब तक 24 लाख से अधिक लोगों किया स्व-गणना, टॉप 10 में कौन-कौन से जिले हैं? लिस्ट देखिए

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और संबंधित पुलिस पदाधिकारी तुरंत एसएसपी के पुलिस बैरक में पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने पूरे घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से उपजे तनाव का लग रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें