फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: बैरक में मिली एएसआई की लाश, सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, पिता बोले- दबाव में था

Sat, 02 Nov 2024 04:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि अजीत सिंह के सिर पर गोली के निशान था। बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हुआ है। एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एएसआई अजीत सिंह (40) ने खुशकुशी कर ली है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एकता भवन के बैरक में उनकी लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि अजीत सिंह ने अपने ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वह आरा के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


उच्च स्तरीय जांच करवाए पुलिस
पिता विनोद सिंह का आरोप है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके बेटे ने खुद को गोली मार दी। वह दबाव लग रहा था। दीपावली में घर आना चाहता था लेकिन छुट्टी नहीं मिली थी। छठ में घर आने की कोशिश कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और उच्च स्तरीय जांच करवाएं। 

बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल मिला है
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि अजीत सिंह के सिर पर गोली के निशान था। बॉडी के पास से सर्विस पिस्टल बरामद हुआ है। एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


चार महीना पहले पदोन्नति मिली थी
परिजनों का कहना है कि 2007 में अजीत सिंह का चयन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ था। शादी के बाद एक बेटा और एक बेटी हुआ। पत्नी और बच्चे माता पिता के साथ आरा में ही रहते थे। चार महीना पहले पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उनका तबादला कैमूर से पटना कर दिया गया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें