फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चोरी के आरोप में महिला का मुंडन कर सड़क पर घुमाया, भीड़ ने जमकर पीटा; वीडियो सामने आया

Sat, 02 Nov 2024 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पास से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है। साथ ही भीड़ के हिंसक व्यवहार पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले के वाल्मीकि नगर थानाक्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसका मुंडन कर सड़क पर घुमाया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे व्यापक आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

 
महिला पर गहने और नकदी चोरी का आरोप
जानकारी के अनुसार, बगहा थानाक्षेत्र के कुम्हिया विशुनपुरा गांव की निवासी उमरावती देवी पर एक स्थानीय व्यक्ति सत्तन चौरसिया के घर में घुसकर गहने और नकदी चोरी करने का आरोप है। घटना के समय महिला चोरी कर भागने की कोशिश कर रही थी, जिसे 20 वर्षीय युवती सरिता कुमारी ने देख लिया। महिला को भागते देख सरिता ने उसे गन्ने के खेत में जाकर पकड़ लिया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 112 टीम ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और किसी तरह महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना लेकर गई।

विज्ञापन

 
आरोपी महिला ने युवती पर नशीला पाउडर छिड़का
ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी पकड़े जाने के बाद उमरावती देवी ने पकड़ने वाली युवती पर नशीला पाउडर छिड़क दिया, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। इस घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने आरोपी महिला की जमकर पिटाई की, उसके हाथ बांध दिए और सिर का मुंडन कर उसे सड़क पर घुमाया। ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि वे इस बात पर अड़े हुए थे कि महिला को पैदल ही थाने ले जाया जाए।
विज्ञापन

 
चोरी का कुछ सामान हुआ बरामद
वाल्मीकि नगर थाना के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के पास से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी महिला पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भीड़ के हिंसक व्यवहार पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें