फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : 11 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में 18 साल के बाद माओवादी को किया गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, डेहरी ऑन सोन

सार

  • गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने यदुनाथपुर इलाके में छापा माराकर माओवादी संझवां चेरोन को किया गिरफ्तार
  • 2003 में नौहट्टा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने 11 कर्मियों वाली एक पुलिस गाड़ी को बम से उड़ा दिया था
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस के 11 जवानों की साल 2003 में हुई हत्या के मामले में वांछित माओवादी संझवां चेरोन को रोहतास जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को बताया, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने यदुनाथपुर इलाके में छापा माराकर चेरोन को गिरफ्तार कर लिया। वह करीब 18 साल से फरार था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, साल 2003 में नौहट्टा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने 11 कर्मियों वाली एक पुलिस गाड़ी को उड़ा दिया था। इसमें सभी पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले का मास्टरमाइंड चेरोन था। वह उत्तर प्रदेश में नक्सली हमलों से जुड़े कई मामलों में भी वांछित है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें