फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लालू प्रसाद यादव से मिले नीतीश कुमार, जानिए फिर क्या हुआ; नंद किशोर बने विधानसभा अध्यक्ष

Thu, 15 Feb 2024 01:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पुरानी सरकार के बदलने और नई सरकार के बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक दूसरे से मिले। दोनों की इस मुलाकात में दोनों मुस्कुराते दिखे। इस मौके पर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलते हुए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नई सरकार बनने के बाद पहली बार एक साथ हुए। दोनों बड़े और छोटे भाई एक दूसरे से पूरे गर्मजोशी के साथ मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर उनका हालचाल पूछा। उनके पास ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खड़े थे। वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुस्कुराते हुए मिले। अच्छी बात यह रही कि इस मुलाक़ात के बीच मुस्कुराते हुए दिखे और दोनों दिग्गज नेताओं के बीच किसी तरह की कोई तल्खी नहीं दिखाई दी। इस मौके पर लालू यादव के समर्थक लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

विधानमंडल में एक दूसरे से मिलते सत्ता पार्टी और विपक्ष। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विधानमंडल में हुई दोनों की मुलाकात 
राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव के नामांकन को लेकर लालू यादव गुरूवार को विधानसभा पहुंचे थे। वहां  पहुंचने पर लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के चेंबर में जाकर उनसे मुलाकात की, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा वहां पहले से मौजूद थे। दोनों उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर एक दूसरे को प्रणाम किया।

जानिए कौन क्या बने 
भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर यादव को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सदन में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता और तेजस्वी यादव को विरोधी दल का नेता घोषित किया है। लालू प्रसाद यादव ने नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी चाहते थे नंद किशोर विधानसभा अध्यक्ष बने तो निर्विरोध उनका निर्वाचन हो, इसलिए महागठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें