फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोहतास में पिकअप पलटी, महिला श्रद्धालु समेत तीन की मौत, बच्चा सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल

Fri, 17 Feb 2023 10:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास में जलाभिषेक के लिए गुप्ता धाम जाने के क्रम में पिकअप वैन पानी भरे खाई में गिर गई जिसमें  दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा और महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास की है।
विज्ञापन
Bihar: रोहतास में पिकअप पलटी, महिला श्रद्धालु समेत तीन की मौत, डेढ़ दर्जन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास में जलाभिषेक के लिए गुप्ता धाम जाने के क्रम में पिकअप वैन पानी भरे खाई में गिर गई जिसमें पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा और महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास की है। मृतकों की पहचान मटरा देवी, कांति देवी तथा पिकअप वैन चालक मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


शिवरात्रि को जलाभिषेक करने जा रहे थे गुप्ताधाम 
बताया जाता है कि काराकाट के गोरारी थाना क्षेत्र के गेरा-चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम के लिए शिवरात्रि को जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। तभी चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास कैमूर पहाड़ी से पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी भरे खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चेनारी पीएचपी में भर्ती कराया गया लेकिन 8 लोगों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें