फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : दुष्कर्म से बचकर भागी युवती की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश

Thu, 19 Dec 2019 02:29 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक अनुसूचित जाति की युवती को उसके घर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके कुछ ही दिनों पहले उसने चार लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की थी। यह घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में मंगलवार रात हुई। 

विज्ञापन


दुष्कर्म के प्रयास के बाद से ही यहां फैले तनाव को रोकने के लिए पुलिस दल रविवार से ही डेरा डाले हुए है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि ‘सभी आरोपियों जफर खान, फारुख खान, शरबुक खान और एक अन्य को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।’ 

सासाराम के उप संभागीय पुलिस अधिकारी राज कुमार ने बताया कि ‘20 वर्षीय युवती के परिवार के सदस्यों के अनुसार हमलावरों की संख्या चार थी। उन्होंने पत्रकार होने का दावा करते हुए युवती का साक्षात्कार लेने का अनुरोध किया था। युवती के आने पर उनमें से एक हमलावर ने बंदूक निकाली और गोली मार कर फरार हो गए।’ 
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि गोली, युवती की गर्दन के किनारे लगी और गोली की आवाज सुनकर उसके घर पहुंचे पुलिस दल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। अब उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें