फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना में पुलिस मुख्यालय और हाईकोर्ट के बीच रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पेंशन का बैग छीना

Fri, 10 Feb 2023 04:10 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Crime in Patna : बिहार पुलिस मुख्यालय और पटना हाईकोर्ट के बीच बेली रोड पर बिहार म्यूजियम के सामने दोपहर 1:40 बजे अपराधियों ने छिनतई कर पुलिस और सरकार के सारे दावों की पोल खोल दी। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग से रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के हाथों से पेंशन वाला बैग छीनकर बाइक सवार अपराधी आराम से निकल गए।
विज्ञापन
पटना के बेली रोड पर दिन के पौने दो बजे वारदात कर अपराधी निकल गए। पीड़ित ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बिहार म्यूजियम को लेकर एक-से-एक बात बोल रहे थे। इस दरम्यान उनके आसपास रहे लोग सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कह रहे थे। और, अब बिहार पुलिस मुख्यालय और पटना हाईकोर्ट के बीच बेली रोड पर बिहार म्यूजियम के सामने दोपहर 1:40 बजे अपराधियों ने छिनतई कर सारे दावों की पोल खोल दी। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग से रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शिवनारायण रजक के हाथों से पेंशन वाला बैग छीनकर बाइक सवार अपराधी आराम से निकल गए। रजक चिल्लाते रहे, लेकिन न तो किसी आदमी ने मदद की और न पुलिस तक उनकी आवाज पहुंची।

विज्ञापन

 

बिहार म्यूजियम के दोनों तरफ भारी आवाजाही पर तीसरी आंख की रहती है नजर। - फोटो : अमर उजाला
वारदात वाली जगह पर कई CCTV कैमरे
इस जगह से 100 मीटर दूर एक तरफ पंत भवन के पास पुलिस 'मुस्तैदी' से वाहन जांचती है और दूसरी तरफ हाईकोर्ट के पास भी इतनी ही सक्रियता दिखाती है। पटना वाले जानते हैं कि यह मुस्तैदी सिर्फ हेलमेट-बेल्ट के नाम पर साइड लगाने और पटना से बाहर वाली गाड़ियों को कागजात के नाम पर तंग करने के लिए होती है। यह पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन अगर पटना पुलिस की तीसरी आंख चल रही होगी तो कई सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की साफ-साफ तस्वीर आई होगी। भरी दोपहरी में बेली रोड पर एक तरफ पंत भवन से बोरिंग रोड तिराहा तक और दूसरी तरफ से बिहार म्यूजियम के पास कई कैमरे लगे हैं। घटना के एक घंटे के अंदर रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कोतवाली थाने को घटना की लिखित जानकारी दे दी।
विज्ञापन

बेली रोड पर बोरिंग रोड तिराहे के इस कैमरे में साफ दिखी होगी अपराधियों की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विश्वेश्वरैया भवन से पेंशन निकासी कर निकले थे
बेली रोड पर नया सचिवालय के सामने स्थित विश्वेश्वरैया भवन से पेंशन की राशि निकालकर महेंद्रू स्थित घर जाने के दरम्यान यह घटना हुई। रजक की ओर से कोतवाली थाने में दी गई लिखित जानकारी के अनुसार, उनके बैग में पेंशन राशि 40 हजार रुपये के अलावा तीन बैंक पासबुक भी थे। वह पेंशन निकासी के बाद पुनाईचक कट के पास से ई-रिक्शा पर पीछे की सीट पर दाईं तरफ बैठकर निकले थे। बिहार म्यूजियम की दूसरी तरफ सामने में ई-रिक्शा से सटाकर एक बाइक पर सवार दो लड़के चलने लगे और फिर देखते ही देखते पीछे बैठे अपराधी ने उनके हाथ से बैग छीनकर पूर्व की तरफ भाग गया। हाईकोर्ट के पश्चिम यूटर्न के पहले हुई इस वारदात के बाद बिना एक पल गंवाए उन्होंने खूब शोर मचाया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें